{"vars":{"id": "108013:4658"}}

 नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा: ये 5 चीजें अर्पित करने से होती है हर मुराद पूरी

 

Shelputri:आज से मां दुर्गा के नौ दिनों की शुरूआत हो चुकी है। नौ दिनों में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। इनमें पहले दिन पर्वतराज हिमालय की पुत्री मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत-उपवास भी रखा जाता है। मां शैलपुत्री की पूजा करने से उपासकों को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा

यह पर्व हर वर्ष चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तिथि तक मनाया जाता है।

सतीत्व प्राप्त करने के बाद मां सती का जन्म पर्वतराज हिमालय के घर मां शैलपुत्री के रूप में हुआ था। धार्मिक मान्यता है कि मां शैलपुत्री की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

नौ दिन माता के अलग स्वरुप की पूजा

चैत्र नवरात्र का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व हर वर्ष चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तिथि तक मनाया जाता है। इस वर्ष 09 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक चैत्र नवरात्रि है।

भक्तों की हर मुराद होती है पूरी

इन नौ दिनों में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। इनमें पहले दिन पर्वतराज हिमालय की पुत्री मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत-उपवास भी रखा जाता है। सनातन शास्त्रों में चैत्र नवरात्र के बारे में विस्तार से बताया है। मां शैलपुत्री की पूजा करने से उपासकों को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। अतः साधक श्रद्धा भाव एवं विधि विधान से मां शैलपुत्री की पूजा करते हैं। अगर आप भी मां शैलपुत्री को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो मां को पूजा के समय ये पांच चीजें अवश्य अर्पित करें।