{"vars":{"id": "108013:4658"}}

लोकसभा चुनाव 2024: एक हो सकते हैं JJP-INLD! क्या OP चौटाला करेंगे पहल ? पढ़ें पूरी खबर 

 
Jjp inld : चुनाव से पहले हरियाणा की राजनीति में नए नए बदलाव देखने को मिल रहे है। अब खबर ये भी आ रही है कि बीजेपी से गठबंधन टूटने के बाद जेजेपी और इनेलो एक हो सकते है।

क्या OP चौटाला करेंगे पहल ?

JJP (जननायक जनता पार्टी) और INLD (इंडियन नेशनल लोकदल) के एक होने के संकेत जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने दे दिए हैं। अजय चौटाला ने जेजेपी व इनेलो एक मंच पर आने के सवाल पर कहा कि यह तो ओमप्रकाश चौटाला पर निर्भर करता है। यह बड़ों का काम है कि वे पहल करें। कई लोग जेजेपी व इनेलो को एक करने के लिए प्रयासरत हैं। लेकिन यह पहल तो ओमप्रकाश चौटाला को करनी है।

जब उनसे सवाल किया गया कि अगर ओमप्रकाश चौटाला पहल करेंगे तो वे एक हो सकते हैं। इस पर अजय चौटाला ने कहा कि अगर वे कल बुलाएं तो वे कल चले जाएंगे। जिस दिन अलग हुए थे उस दिन भी यही कहा था कि एक दिन ऐसा आएगा कि ओपी चौटाला को रीथिंक करेंगे। अगर वे दोबारा विचार करते हैं तो हमें कोई दिक्कत नहीं।

कुछ लोग रास्ता भटक गए-OP चौटाला

कुछ दिन पहले ओपी चौटाला ने भी कहा था कि 'कुछ लोग सत्ता के लालच में पार्टी छोड़कर चले गए थे, रास्ता भटक गए थे, अब वो पछता रहे हैं और वापस भी आना चाहते हैं'

2018 में हुए थे अलग

जननायक जनता पार्टी का गठन 9 दिसंबर 2018 को हुआ था। दुष्यंत चौटाला ने इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) से अलग होकर नई पार्टी का गठन किया था। पार्टी के गठन की पीछे चौटाला परिवार की सियासी लड़ाई रही है।

इसके बाद वर्ष 2019 में दोनों पार्टियों ने लोकसभा व विधानसभा चुनाव लड़े। लोकसभा में दोनों को एक भी सीट नहीं मिली। वहीं विधानसभा चुनाव में जेजेपी के 10 व इनेलो का एक विधायक बना।

12 मार्च को जेजेपी-भाजपा का गठबंधन टूटा

बहुमत न होने पर भाजपा ने जजपा के साथ गठबंधन किया। करीब साढ़े 4 साल तक गठबंधन की सरकार चली। इस दौरान दुष्यंत चौटाला खुद डिप्टी सीएम बने और अनूप धानक को श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री और देवेंद्र बबली को पंचायत मंत्री बनवाया, लेकिन लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग पर बात न बनने पर 12 मार्च को भाजपा और जेजेपी का गठबंधन टूट गया।