{"vars":{"id": "108013:4658"}}

सांसद जयप्रकाश के "परिवार का वारिस पुरुष होता है महिला नही" वाले बयान पर किरण चौधरी का बड़ा पलटवार

 

सांसद जयप्रकाश के उस बयान पर किरण चौधरी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जिसमें जयप्रकाश ने कहा था कि परिवार का वारिस केवल एक पुरुष ही हो सकता है, महिला नहीं. 

जिसके बाद  किरण चौधरी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी में वे हैं, उसकी अध्यक्ष इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी रही हैं, जो कि महिलाएं है. उस पार्टी का सांसद महिलाओं की तौहिन कर रहा है. उन्हें तुरंत प्रभाव से पार्टी से निकाल देना चाहिए।


बता दें कि जयप्रकाश ने किरण चौधरी पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि परिवार का वारिस केवल एक पुरुष ही हो सकता है। चौ. बंसीलाल के वारिस रणबीर सिंह, महेंद्रा व अनिरूद्ध चौधरी हैं, जो कांग्रेस में है। 


इस पर किरण चौधरी ने कहा कि मुझे हैरानी है कि एक सांसद महिलाओं की तौहीन कर रहे हैं। यह उनकी घटिया मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस में जवाहर लाल नेहरू की विरासत इंदिरा गांधी ने संभाली थी।


उन्होंने आगे कहा कि सोनिया गांधी लंबे समय तक अध्यक्ष रही है। श्रुति चौधरी को तो पूर्व मुख्यमंत्री चौ. बंसीलाल ने स्वयं अपने हाथों से पगड़ी पहनाकर अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था।