{"vars":{"id": "108013:4658"}}

 

करनाल: प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता, बच्चे की मौत के बाद थी परेशान, जांच में जुटी पुलिस

 


Karnal married girl: करनाल में एक विवाहिता प्रेमी संग फरार हो गई। विवाहिता के बच्चे की मौत के बाद वह परेशान चल रही थी। जिसके बाद वह अपने मायके आई थी। विवाहिता की मां ने गांव के ही एक युवक पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप लगाए हैं। विवाहिता की मां ने मामले की शिकायत मधुबन थाना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बच्चे की मौत के बाद परेशान थी विवाहित

विवाहिता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से बांग्लादेश के रहने वाले हैं। जो अब मधुबन के गांव में रह रहे हैं। उसके पास 3 लड़कियां हैं। तीनों की शादी हो रखी है। उसकी छोटी बेटी जिसकी उम्र 19 साल है, उसकी डेढ़ साल पहले ही करनाल में शादी की थी। जिसके बाद अब 1 माह पहले उसको बच्चा हुआ था। जिसकी कुछ दिन बाद ही मौत हो गई थी।

मायके से हुई फरार

इस हादसे के बाद उसने बेटी को अपने घर पर बुलाया था। जो अब यहीं पर कुछ दिन के लिए रहने आई थी। कल शाम को वह घर से दुकान पर कुछ सामान लेने के लिए गई थी। लेकिन उसके बाद वह घर वापस नहीं आई।

गांव के युवक पर बहराने का आरोप

महिला ने आरोप लगाया है कि उसे पूरा यकीन है कि उसकी शादीशुदा बेटी को गांव का युवक अपने साथ बहला फुसलाकर भगाकर लेकर गया है। महिला ने अपनी बेटी के हुलिया भी पुलिस को बताया। ताकि उसकी तलाश की जा सके। मधुबन थाना की जांच अधिकारी आशा ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है।