{"vars":{"id": "108013:4658"}}

HKRN Bharti 2024: हरियाणा रोडवेज में कंडक्टर के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

 

Haryana Roadways Conductor Bharti 2024: हरियाणा रोडवेज में परिवहन विभाग द्वारा एचकेआरएन (HKRN) के माध्यम से 991 कंडक्टरों की भर्ती की जाएगी। इस संबंध में सरकार से अनुमति मिलने के बाद मुख्यालय द्वारा सभी डिपुओं की मांग अनुसार सूची तैयार कर रोडवेज महाप्रबंधकों को पत्र जारी किया गया है। मुख्यालय द्वारा जारी पत्र के पृ. क्रमांक 3114-37/ए2/ई3 दिनांक 27 जून 2024 के माध्यम से संख्या अनुसार 991 कंडक्टरों की होने वाली भर्ती की सूचना भेजी गई है।

डिपो अनुसार भर्ती की जानकारी

भर्ती होने के बाद डिपु अनुसार कंडक्टर की सूची इस प्रकार है:

डिपो का नाम संख्या
चरखी दादरी 30
दिल्ली 11
फतेहाबाद 22
झज्जर 50
करनाल 60
पलवल 41
यमुनानगर 45
अम्बाला 20
कुरुक्षेत्र 53
सिरसा 49
पंचकूला 85
चंडीगढ़ 40
सोनीपत 54
हिसार 62
रेवाड़ी 25
फरीदाबाद 60
जींद 70
पानीपत 20
रोहतक 15
गुरुग्राम 85
नूंह 40
नारनौल 54

महाप्रबंधकों की जानकारी

हरियाणा रोडवेज के दादरी डिपो महाप्रबंधक नवीन शर्मा ने बताया कि मुख्यालय द्वारा एचकेआरएन के माध्यम से नये कंडक्टरों की भर्ती के संबंध में पत्र मिल चुका है। दादरी डिपो में 30 कंडक्टर नियुक्त होंगे। नए कंडक्टरों के आने से ग्रामीण सहित मुख्य रूटों पर बसों का संचालन सुचारू रूप से होगा और आमजन को परिवहन सुविधा भी मिल सकेगी।

इस भर्ती के बाद हरियाणा के विभिन्न डिपुओं में कंडक्टरों की नियुक्ति की जाएगी, जिससे बसों के संचालन में सुधार होगा और अधिक रूटों पर बस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।