{"vars":{"id": "108013:4658"}}

 Heat Wave Alert: हरियाणा पंजाब में पड़ेगी भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

 
 

Heat Wave Alert: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। ऐसे में मौसम विभाग ने लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में अब हालात बेकाबू होते हुए नजर आ रहे है। बीते शुक्रवार को हरियाणा के सिरसा में पारा 47.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 

वहीं राजस्थान के कई हिस्सों में भी पारा 47 पार हुआ। वहीं पंजाब में गर्मी से हाल बेहाल है। यहां भी लू के बीच भीषण गर्मी पड़ी। लुधियाना सबसे गर्म रहा। यहां समराला में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ सहित पांच शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया। 

मौसम विभाग ने 23 मई तक लू चलने को लेकर आरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इसी को लेकर इन तीन राज्यों राजस्थान पंजाब और हरियाणा में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों तक लू चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग की मानें तो आज से पूर्वी और मध्य भारत में हीट वेव की स्थिति शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इन राज्यों में भीषण गर्मी का सितम जारी रहेगा।