{"vars":{"id": "108013:4658"}}

 वो इतना रूठे कि सनम ने मनाना ही छोड़ दिया...अनिल विज की नाराजगी को भुनाने में लगी कांग्रेस

 

Congress on anil vij: हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज की नाराजगी किसी से छिपी नहीं है। नायब सैनी को सीएम बनाने के बाद से ही नाराज चल रहे अनिल विज की नाराजगी को अब विपक्ष भी भुनाने में लग गया है।

वो इतना रूठे की सनम ने मनाना ही छोड़ दिया...

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर मुहिम छेड़ी है। हरियाणा कांग्रेस के आधिकारिक X हैंडल पर विज की नाराजगी पर लिखा गया है, 'वो इतना रूठे कि सनम ने मनाना ही छोड़ दिया... पूर्व गृह मंत्री अनिल विज के साथ उनकी पार्टी का ये रवैया आखिर क्यों है?

बीजेपी की गुटबाजी का कानून व्यवस्था से कनेक्शन

कांग्रेस की ओर से इसे भाजपा की गुटबाजी बताया गया है। लिखा गया है, 'हरियाणा भाजपा की गुटबाजी की वजह से ही पहले प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब रही और आजकल विज साहब का मूड खराब रहता है।'

लोकसभा चुनाव में विज की नाराजगी बनी मुद्दा

हरियाणा में इस समय लोकसभा चुनाव के कारण माहौल गरम है। भाजपा कांग्रेस से हर मायने में आगे चल रही है। चाहे प्रत्याशियों की घोषणा हो या चुनाव प्रचार, दोनों में वह कांग्रेस से आगे है। ऐसे में अब कांग्रेस भाजपा के भीतर चल रही चीजों पर सीधे टारगेट कर रही है। अनिल विज की नाराजगी भी इसी का हिस्सा है। कांग्रेस चाहती है कि अनिल विज पार्टी में हो रही अपनी अनदेखी को लेकर मुखर हों। चूंकि, विज पहले भी अपनी मुखरता को लेकर ही जाने जाते हैं। ऐसे में कांग्रेस इसे भुनाना चाहती है।