{"vars":{"id": "108013:4658"}}

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की बल्ले बल्ले, सीएम ने मानदेय में बढ़ोतरी का किया ऐलान

 
 Haryana Safai Karmchari: हरियाणा सरकार ने विधानसभा चुनावों से पहले कर्मचारियों को खुश करने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों के वेतन में 8% बढ़ोतरी के बाद, अब सफाई कर्मचारियों के लिए भी बड़े ऐलान किए गए हैं।

मानदेय में इतनी हुई बढ़ोतरी

नगर पालिका सफाई कर्मचारी का मानदेय बढ़ाकर 17,000 रुपये कर दिया गया है। ग्रामीण सफाई कर्मचारी का मानदेय बढ़ाकर 16,000 रुपये कर दिया गया है। यह वेतन बढ़ोतरी तीन साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा की गई वृद्धि के बाद की गई है।

सफाई कर्मचारी पोर्टल

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने सफाई कर्मचारी पोर्टल बनाने की घोषणा की है। यह पोर्टल डिस्ट्रिक्ट वाइज बनेगा।  पोर्टल पर जितने भी लोग रजिस्टर करेंगे, उन्हें 13,000 रुपये का मानदेय तुरंत मिल जाएगा।

अस्थाई कर्मचारियों के लिए वेतन वृद्धि

नगर पालिका और नगर परिषद के अस्थाई कर्मचारी का वेतन बढ़ाकर 17,000 रुपये कर दिया गया है। ग्राम पंचायत अस्थाई सफाई कर्मचारी को 16,000 रुपये का मानदेय मिलना शुरू हो जाएगा।