{"vars":{"id": "108013:4658"}}

 हरियाणा BJP प्रभारी बिप्लब देब का नामांकन,रोड शो में शामिल होने त्रिपुरा पहुंचे हरियाणा CM

 
Biplab dev:हरियाणा के सीएम नायब सैनी त्रिपुरा पहुंचे। सीएम यहां हरियाणा भाजपा प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब के नामांकन में पहुंचे थे। वहां उन्होंने त्रिपुरा के पूर्व सीएम के रोड शो में भाग लिया। नामांकन के बाद जनसभा में उन्होंने त्रिपुरा के भाजपा कार्यकर्ताओं से राम राम जी कहा। इस दौरान पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्‌टर ने अपने संबोधन में कहा कि नॉर्थ ईस्ट और नॉर्थ वेस्ट के संबंध हरियाणा के साथ आगे और भी बढ़ते रहेंगे।

बिप्लब देव के रोड शो में लिया भाग

उन्होंने वहां के लोगों से और भाजपा के कार्यकर्ताओं से बिप्लब देब के पक्ष में पुरजोर प्रचार में जुटने की अपील भी की। पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने त्रिपुरा वेस्ट लोकसभा सीट से नामांकन भरा। इस दौरान उनके साथ त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक साह भी मौजूद थे।