{"vars":{"id": "108013:4658"}}

 पहले कांग्रेस से BJP अब फिर BJP से कांग्रेस, जानें पूर्व केंद्रीय मंत्री की दलबदल की राजनीति

 

Birendra singh:पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिसार से पूर्व BJP सांसद बृजेंद्र सिंह के पिता बीरेंद्र सिंह जल्द कांग्रेस ज्वाइन कर सकते है। हालांकि उनके बेटे बृजेंद्र सिंह के कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि चौधरी बीरेंद्र सिंह भी कांग्रेस ज्वांइन कर सकते है। हालांकि कांग्रेस ज्वाइन करने की पुष्टि उन्होंने खुद की है।

पहले कांग्रेस से बीजेपी अब फिर बीजेपी से कांग्रेस

चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जब वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे, तब कांग्रेस की बुराई नहीं की थी। अब मैं भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में जाऊंगा, तो भी भाजपा की बुराई नहीं करूंगा। एक दूसरे की बुराई करना राजनीतिक मकसद नहीं है। मैंने हमेशा सभ्य राजनीति की है। गोहाना पहुंचे पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि हरियाणा में अगर कार्यक्रम रखा गया तो उनके साथ लाखों की संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल होंगे। यदि दिल्ली में ज्वाइनिंग हुई तो कई हजार लोगों के साथ जल्द कांग्रेस में शामिल होंगे।

होने के लिए पहुंचे।

पूर्व CM हुड्डा से नहीं कोई मतभेद

चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ उनका कोई भी मतभेद नहीं है। बेटे बृजेन्द्र के सोनीपत लोकसभा से चुनाव लड़ने को लेकर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी जहां का भी निर्णय करेगी वह चुनाव लड़ेंगे, लेकिन सिटिंग सांसद होने के कारण प्राथमिकता हिसार की रहेगी। भाजपा के 400 पर नारे को लेकर उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी चुनावी मैदान में जाती है तो जीत का बड़े से बड़ा दावा करती है, लेकिन इस समय प्रदेश में हकीकत कुछ और। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि, केजरीवाल को अगर गिरफ्तार करना था तो 6 महीने पहले गिरफ्तार करना चाहिए था।