BJP JJP गठबंधन: डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने लौटाया सरकारी कारकेड, मंगवाई प्राइवेट गाड़ियां

हरियाणा में बेजपी जेजेपी के गठबंधन को लेकर चल रही रस्साकस्सी के बीच ये खबर भी सामने आई है कि डिप्टी सीएम दुष्यत चौटाला ने सरकारी गाड़ी वापिस कर दी है। और प्राइवेट गाड़ियां मंगवाई गई है। फिलहाल दुष्यत चौटाला दिल्ली में मौजूद है।
किसी बड़े पद से हो सकता है बड़ा इस्तीफा
सूत्रों का कहना है कि अगले कुछ घंटों में बड़ा फेरबदल हो सकता है। चर्चा यह भी है कि सरकार के किसी अहम ओहदेदार के द्वारा इस्तीफा दिया जा सकता है। इस्तीफे के तुरंत बाद ही किसी और को मंत्रिमंडल में शामिल करने की कोशिश रहेगी।
JJP के 4 विधायक दिल्ली में, 5 चंडीगढ़ में मौजूद
जजपा से विधायक नैना चौटाला, अनूप धानक, रामकरण काला, अमरजीत ढांडा दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। जेजेपी के 5 विधायक चंडीगढ़ में ही बताए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने प्राइवेट गाड़ियां मंगवाई हैं। सचिवालय के चंडीगढ़ कार सेक्शन में 3 गाड़ी इसके लिए तैयार कर दी हैं।
गठबंधन टूटने की मुख्य वजह !
डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकर वापस आए तो उन्होंने गेट पर किसी से भी बात नहीं की और सीधे चले गए। इसके बाद भाजपा की ओर से भी गठबंधन को लेकर किसी भी नेता के द्वारा कोई बयान नहीं दिया गया। पार्टी के कुछ नेता भी इसको लेकर असमंजस की स्थिति में हैं।
सरकार बनाने के लिए चाहिए 46 सीटें, 41 बीजेपी के पास
हरियाणा में जजपा यदि गठबंधन तोड़ भी देती है तो भी भाजपा सेफ जोन में है। इसकी वजह है कि हरियाणा विधानसभा में 90 सीटें हैं। इनमें से 41 सीटों पर भाजपा के विधायक हैं। 30 कांग्रेस के और 10 जजपा के पास हैं। INLD का एक विधायक है। 7 निर्दलीय विधायक भी हैं। गोपाल कांडा हलोपा से विधायक हैं।
अभी भाजपा-जजपा के साथ गठबंधन में है। यदि जजपा गठबंधन तोड़ भी लेती है तो भाजपा के पास 41 अपने और 7 निर्दलीय, 1 हलोपा के विधायक का समर्थन है। हरियाणा विधानसभा में बहुमत के लिए 46 सीटें चाहिए।