{"vars":{"id": "108013:4658"}}

 

BIG BREAKING: दिनदहाड़े 2 लोगों पर फायरिंग, एक की मौत, दूसरा घायल, जांच में जुटी पुलिस

 
Haryana firing muder: हरियाणा में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद है ये ताजा मामला बताने के लिए काफी है। रोहतक में मंगलवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने 2 लोगों पर गोलियां बरसा दीं। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए PGI में भर्ती कराया गया है। घटना महम के भिवानी स्टैंड की है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

मृतक का बेटा डीसी गैंग का सदस्य

मृतक की पहचान निंदाना गांव निवासी वजीर (58) के रूप में हुई है। किशनगढ़ गांव का बल्लू नंबरदार गंभीर रूप से घायल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वजीर का बेटा अशोक डीसी गैंग का सदस्य है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि रंजिश में वजीर की हत्या की गई है। निंदाना गांव में एक दशक से अधिक समय से 2 गुटों में रंजिश चली आ रही है। 6 लोगों की हत्या हो चुकी है।

बाइक पर आए थे हमलावर

पुलिस के शुरुआती जांच के अनुसर, बल्लू व वजीर महम स्थित भिवानी स्टैंड पर दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक बाइक पर करीब 2 युवक आए। उन्होंने आते ही अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसी दौरान एक गोली बल्लू को जा लगी। वजीर पर कई गोलियां बरसाई गईं। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने वजीर को मृत घोषित कर दिया। बल्लू की गंभीर हालत को देखते हुए PGI भेज दिया।