{"vars":{"id": "108013:4658"}}

 Big breaking: हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल पर पंजाब में दर्ज FIR, जानें पूरा मामला ?

 
Asim goyal: हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने का मामला सामने आया है। पंजाब के लुधियाना के महिला थाने में परिवहन मंत्री असीम गोयल के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

मंत्री के पार्टनर के लिए पुलिस की तलाश जारी

अंबाला में मंत्री के पार्टनरों की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब पुलिस रेड कर रही है। हालांकि वह अभी फरार बताए जा रहे हैं।

मंत्री पर रौब जमाने का आरोप

पंजाब पुलिस के सूत्रों का कहना है कि असीम गोयल से भी इस मामले में पूछताछ की जाएगी। FIR में परिवहन मंत्री पर रौब जमाने का आरोप लगाया गया है। अरविंद अग्रवाल हरियाणा के मंत्री असीम गोयल का पार्टनर है। हिमांशु अग्रवाल अरविंद अग्रवाल का बेटा है। अरविंद अग्रवाल हरियाणा के मंत्री असीम गोयल का पार्टनर है। हिमांशु अग्रवाल अरविंद अग्रवाल का बेटा है।

ये धाराएं लगी हैं

लुधियाना पुलिस की एफआईआर में मंत्री असीम गोयल के पार्टनर अरविंद अग्रवाल लक्की, हिमांशु अग्रवाल, संगीता अग्रवाल समेत कई परिजनों के नाम हैं। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 498, 377, 354,120-B के तहत केस दर्ज किया गया है। हिमांशु अग्रवाल पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने एफआईआर में 377 धारा लगाई गई। इसमें 10 साल की सजा का प्रावधान है।

महिला ने लगाया मंत्री पर ये आरोप

एफआईआर में पीड़ित महिला की ओर से लिखा गया है कि हिमांशु अग्रवाल से उसकी शादी 13 अक्टूबर 2021 में हुई। शादी का कार्यक्रम उत्तराखंड के एक रिजॉर्ट में हुआ था। शादी से पहले लुधियाना के हयात रेजिडेंसी होटल में असीम गोयल के द्वारा उसे यह विश्वास दिलाया गया कि यह परिवार अच्छा है। हमारे यहां पूरी छूट है। महिलाएं घर का काम नहीं करती हैं। इसके बाद उसके साथ वहां पर जुल्म शुरू हो गया। जब यह बात अंबाला विधायक को बताई गई तो मुझे और मेरे परिजनों को रौब दिखाया।