{"vars":{"id": "108013:4658"}}

 BIG BREAKING: JJP छोड़ रहे नेताओं पर फूटा दिग्विजय चौटाला का गुस्सा: जानें क्या कहा ?

 

Digvijay choutala: सिरसा- हरियाणा में लगातार जेजेपी पार्टी छोड़ रहे नेताओं पर जननायक जनता पार्टी के महासचिव दिग्विजय चौटाला का बयान सामने आया है। दिग्विजय चौटाला ने चाचा अभय सिंह चौटाला पर तंज कसा।

किसने पार्टी को तोड़ने का षड्यंत्र किया

दिग्विजय चौटाला ने कहा अजय सिंह चौटाला ने कहा कि सकारात्मक बात नकारात्मक लोग करते हैं हमेशा नकारात्मक बात । अभय सिंह चौटाला के बयान से साफ जाहिर होता है किसने पार्टी को तोड़ने का षड्यंत्र किया गया।

जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह के पार्टी छोड़ने पर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि निशांन सिंह हमेशा कहते थे जात से बड़ी जमात होती है और जमात बड़ी है और मजबूत है। किसानों के विरोध पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि  बीजेपी का साथ देने से किसानों में गुस्सा है।