{"vars":{"id": "108013:4658"}}

 BIG BREAKING: BJP में शामिल हुए बॉक्सर विजेंदर सिंह, 2019 में कांग्रेस की टिकट पर लड़ा था चुनाव

 
Bijendra singh: ओलिंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह कांग्रेस का हाथ छोड़ BJP में शामिल हो चुके है। विजेंदर सिंह ने नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। विजेंदर 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें साउथ दिल्ली से लोकसभा उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वे चुनाव हार गए थे।

राजनीति को राम राम

बॉक्सर विजेंदर सिंह ने 3 महीने पहले एक ट्वीट कर सबको चौंका दिया था। उन्होंने अपने X हैंडल पर लिखा- ''राजनीति को राम-राम भाई''। उनके इस बयान से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने पॉलिटिक्स से तौबा कर ली है। हालांकि, इसके बाद में उन्होंने इसे खारिज करते हुए राजनीति में सक्रिय रहने का भी ऐलान किया था।2024 में भिवानी से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था

पहले भिवानी से चुनाव लड़ने की थी संभावना

इससे पहले विजेंदर सिंह ने 2024 में हरियाणा के भिवानी से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। हालांकि, उन्होंने इस ऐलान के साथ ही कहा था कि यह फैसला पार्टी करेगी। विजेंदर सिंह ने किसान आंदोलन का भी समर्थन किया था। कुछ समय पहले विजेंदर के आम आदमी पार्टी में भी शामिल होने की चर्चा शुरू हुई थी। ​​​​

कांग्रेस की टिकट पर ​​साउथ दिल्ली सीट से चुनाव हारे

साल 2019 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले विजेंदर सिंह ने राजनीति में कदम रखा था। कांग्रेस ने साउथ दिल्ली सीट से विजेंदर सिंह को मैदान में उतारा था, मगर यहां उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। विजेंदर सिंह जाट समुदाय से आते हैं। उन्होंने 2008 बीजिंग ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इतना ही नहीं, एशियन गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

बॉलीवुड में भी रहे एक्टिव

विजेंदर सिंह ने एक्टर के रूप में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत 13 जून 2014 को रिलीज हुई फिल्म फगली से किया था। फिल्म का निर्माण ग्रेजिंग गोट प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है, जिसके मालिक अक्षय कुमार और अश्विनी यार्डी हैं। हालांकि उनकी इस फिल्म को औसत से ऊपर रिव्यू मिले थे। इससे पहले 2011 में दक्षिण भारतीय डायरेक्टर आनंद द्वारा बनाई जाने वाली एक फिल्म को लेकर भी चर्चा शुरू हुई थी, लेकिन बाद में विजेंदर सिंह ने ही इसकी पुष्टि नहीं की।